Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब के नशे में धुत दरोगा गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड; ग्रामीणों पर कार्बाइन तानने का भी आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 25, 2026

BIHAR:शराब के नशे में धुत दरोगा गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड; ग्रामीणों पर कार्बाइन तानने का भी आरोप

समस्तीपुर में शराब के नशे में धुत दरोगा गिरफ्तार, SP ने किया सस्पेंड; ग्रामीणों पर कार्बाइन तानने का भी आरोप
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ वार्ड-16 मोहल्ला में पिता-पुत्र के विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम के दरोगा बीके सिंह पर शराब के नशे में ड्यूटी करने और पंचायत प्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दरोगा लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बाप-बेटे के बीच हो रहे विवाद की सूचना वार्ड प्रतिनिधि चंदन कुमार चौधरी ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची डायल-112 टीम में शामिल दरोगा बीके सिंह गाड़ी से उतरते ही नशे की हालत में दिखे और स्थानीय लोगों से अभद्रता करने लगे। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
स्थिति बिगड़ती देख डायल-112 के अन्य कर्मियों ने दरोगा को गाड़ी में बैठाकर वहां से निकालने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो एक पुलिसकर्मी ने कार्बाइन तान दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अफरातफरी में दो-तीन लोगों को चोटें भी आई हैं।
मामले की सूचना मिलने पर यातायात डीएसपी आशीष कुमार जांच के लिए पहुंचे। मेडिकल जांच में दरोगा बीके सिंह के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि उनका अल्कोहल लेवल 52 पाया गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर थाने के हाजत में बंद कर दिया गया।
अरविंद प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि शराबबंदी कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है। आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई