पूर्णिया. सदर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक चार चक्का वाहन सहित कुल 98.93 ग्राम स्मैक, एक टैब एवं दो मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि ठाकुर (30 वर्ष), पिता विनोद ठाकुर, निवासी बीबीगंज तथा विनोद कुमार (32 वर्ष), पिता रामविलास पासवान, निवासी गुलाबबाग, दोनों थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 मई को नियमित गश्ती के क्रम में संदिग्ध वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 98.93 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। मौके से एक टैब एवं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।