Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में 8.56 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: नगद और मोबाइल भी बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 7, 2026

सहरसा में 8.56 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: नगद और मोबाइल भी बरामद

सहरसा में 8.56 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: नगद और मोबाइल भी बरामद

सहरसा जिले के पतरघट थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 8.56 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा 6,600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरघट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार, पिता वकील यादव, निवासी भगवतपुर वार्ड संख्या-10, थाना पतरघट, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 8.56 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 6,600 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

इस संबंध में पतरघट थाना कांड संख्या-90/2026 दिनांक 06.05.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।