Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2026

सहरसा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 76 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार
सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और गश्ती अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 76 लीटर से अधिक देशी और विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विपिन कुमार उर्फ किशन कुमार, पिता महेंद्र साह, निवासी डुमरा को 26.640 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ दो अन्य कारोबारियों अरविंद यादव और आजाद कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बेलदौर थाना क्षेत्र के केजरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।