सहरसा में नशे में धुत दूल्हे की टूटी शादी, 5 लाख लौटाकर बैरंग लौटी बारात
दुल्हन ने नशेबाज दूल्हे से शादी से किया इनकार
में एक नशे में धुत दूल्हे की शादी टूट गई। दूल्हा नशे की हालत में शादी करने पहुंचा था, जिसे देखकर दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामला जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत सत्तर गांव का है, जहां देर रात यह हाईवोल्टेज ड्रामा घंटों चर्चा का विषय बना रहा।
पूर्णिया से आई थी बारात
मिली जानकारी के अनुसार, जिले से बारात सहरसा के सत्तर गांव पहुंची थी। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचते ही दूल्हा अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। वहां मौजूद लोगों को शक हुआ कि वह नशे में है। काफी समझाने के बावजूद जब उसकी हरकतें नहीं रुकीं तो लड़की पक्ष ने तुरंत शादी रोक दी।
ग्रामीणों ने दूल्हे और बारात को घेरा
शादी टूटने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे तथा बारातियों को घेर लिया और तिलक में दी गई रकम लौटाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ पंचायत कराई।
5 लाख लौटाने पर हुआ समझौता
पंचायत और ग्रामीणों के दबाव के बाद लड़का पक्ष ने तिलक में दिए गए 3 लाख 20 हजार रुपये और दरवाजे के खर्च समेत कुल 5 लाख रुपये लौटाने पर सहमति जताई। पूरी राशि लौटाने तक दूल्हे और उसके माता-पिता पुलिस हिरासत में रहे।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद बारातियों को वापस जाने दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे शराबबंदी वाले बिहार में बड़ी विडंबना के रूप में देख रहे हैं।