Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में स्मैक तस्करी का खुलासा, 33.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 9, 2026

मधेपुरा में स्मैक तस्करी का खुलासा, 33.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मधेपुरा में स्मैक तस्करी का खुलासा, 33.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

कुमारखंड पुलिस की छापेमारी में एक लाख से अधिक नकद और मोबाइल भी बरामद

मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने रहटा गांव में छापेमारी कर 33.85 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा 1 लाख 16 हजार 50 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती एवं विशेष अभियान के दौरान पुअनि को सूचना मिली थी कि रहटा वार्ड संख्या-13 निवासी एक युवक स्मैक की बिक्री करता है। सूचना के बाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

घर में छापेमारी कर बरामद की गई स्मैक

पुलिस टीम ने रहटा गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 33.85 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 1 लाख 16 हजार 50 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान के रूप में हुई है। वह चंदन यादव का पुत्र एवं रहटा वार्ड संख्या-13, थाना कुमारखंड का निवासी बताया गया है।

कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल

इस छापेमारी अभियान में पुअनि तथा पुअनि भी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर स्मैक कारोबार के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।