हेडलाइन:
सौरबाजार पुलिस की कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सहरसा जिले के सौरबाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष पासवान के रूप में हुई है, जिसे नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड नंबर 4 से पकड़ा गया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया।
अपर थाना प्रभारी प्रभाकर भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहदेव पासवान का पुत्र संतोष पासवान अवैध हथियार के साथ अपने घर के पास से कहीं जाने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपर थाना प्रभारी प्रभाकर भारती ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
इस मामले में सौरबाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 93/2026 दर्ज किया गया है। विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए सहरसा भेज दिया गया।