सहरसा/सौरबाजार। बैजनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 117 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने सपाह गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप छापेमारी कर एक टाटा मैजिक वैन से शराब की खेप पकड़ी।
इस दौरान मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र निवासी बिलास सादा के पुत्र पप्पू सादा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की खेप दूसरे तस्कर तक पहुंचाने आया था।
थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया