प्रयागराज हादसा: कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 की मौत, आश्रितों को 2-2 लाख का मुआवजा
दिनांक 06.04.2026 को जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा जनपद प्रयागराज के तहसील सोरांव अंतर्गत ग्राम चंदापुर में आदर्श कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में मृतक तीन व्यक्तियों—ज्योतिष कुमार, सनोज चौधरी उर्फ विलट चौधरी एवं मसिंदर सादा (तीनों सलखुआ निवासी) के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुमोदित अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने मृतकों के आश्रितों—रीता देवी (पत्नी), मुन्नी देवी (पत्नी) एवं फूलों देवी (माता) को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से सौंपी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
साथ ही अंचलाधिकारी सलखुआ को निर्देश दिया गया कि आश्रित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में पर्चा उपलब्ध कराया जाए। मौके पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी (सिमरी बख्तियारपुर) श्री आलोक रॉय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।