Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में 135 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 1, 2026

SAHARSA:सहरसा में 135 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हेडलाइन:
सहरसा में 135 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

खबर:
सहरसा. सदर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 135 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मंगलवार रात बताया कि करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंची है और उसे ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल टीओपी इंचार्ज गुंजन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस टीम ने पशुपालन कॉलोनी चौक के पास निगरानी बढ़ाई और सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के समीप छापेमारी की। इस दौरान मौके से 180 एमएल की बोतलों से भरे 15 कार्टून विदेशी शराब जब्त किए गए, जिसकी कुल मात्रा लगभग 135 लीटर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब उत्तर प्रदेश निर्मित पाई गई है।

छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने शराब जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।