Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 21, 2026

PURNEA:लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

पूर्णिया में लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

बनमनखी, पूर्णिया। बनमनखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित लूट की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुल के पास बना रहे थे लूट की योजना

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 19 अप्रैल की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बनमनखी से मखनाहा जाने वाली सड़क पर पुल के समीप कुछ युवक मोटरसाइकिल के साथ बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही भागने लगे बदमाश

पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाश भागने लगे। जवानों ने पीछा कर चार अपराधियों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

पूर्व में भी लूटकांड में शामिल रहने की आशंका

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये अपराधी पूर्व में बनमनखी और मरंगा थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों में शामिल हैं—

  • मन्नान (23 वर्ष), मखनाहा अंसारी टोला, बनमनखी
  • जावेद आलम (22 वर्ष), मिल्की तमिज टोला, बनमनखी
  • इश्तियाक (23 वर्ष), रामपुर, केनगर
  • मो. कल्लू, धरहरा अंसारी टोला, बनमनखी

एक अन्य फरार अपराधी की पहचान की जा रही है।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी वारदात

इस कार्रवाई में बनमनखी थाना अध्यक्ष संजय कुमार, ऋषि यादव, संजीव कुमार, सुधांशु राज, निर्भय नारायण झा, इन्द्रजीत कुमार सहित थाना पुलिस, सशस्त्र बल और तकनीकी टीम के जवान शामिल थे। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।