कटिहार में 507 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए दो तस्कर जेल भेजे गए
कटिहार/मनिहारी। मनिहारी थाना पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को आंबेडकर चौक मनिहारी पर वाहन जांच अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा था।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरियाद (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दूर रज्जाक, निवासी कुम्हारा थाना रौतारा तथा मुरतजा अली (36 वर्ष), पिता अब्दुल काहिर, निवासी सिमरिया मोलवी टोला थाना कोढ़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से काले रंग की कार में रखे कुल 507 ग्राम स्मैक और तीन स्मार्ट फोन बरामद किए थे।
इस मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 113/26 दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान , , , , एवं सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।