Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बाइक छीनने की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2026

MADHEPURA:बाइक छीनने की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मधेपुरा में बाइक छीनने की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मधेपुरा/शंकरपुर: थाना क्षेत्र के गिद्दा पंचायत अंतर्गत हसनपुरा गांव में बीती रात बाइक छीनने की कोशिश कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, बागबियानी वार्ड संख्या 8 निवासी दुलारचंद्र ऋषिदेव के पुत्र नंदन ऋषिदेव को हसनपुरा गांव में बाइक छीनने का प्रयास करते समय ग्रामीणों ने रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना शंकरपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हसनपुरा निवासी अरविंद ऋषिदेव के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।