Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:जल-जीवन-हरियाली दिवस पर घैलाढ में कृषि नवाचारों पर चर्चा, कम पानी में अधिक उत्पादन पर जोर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 7, 2026

MADHEPURA:जल-जीवन-हरियाली दिवस पर घैलाढ में कृषि नवाचारों पर चर्चा, कम पानी में अधिक उत्पादन पर जोर

हेडलाइन:
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर घैलाढ में कृषि नवाचारों पर चर्चा, कम पानी में अधिक उत्पादन पर जोर

खबर:
मधेपुरा जिले के घैलाढ प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर “कम पानी में अधिक उत्पादन: कृषि नवाचारों से बदलता परिदृश्य” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूजा कुमारी ने की।

इस दौरान किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक तकनीकों के जरिए कम पानी में अधिक फसल उत्पादन के तरीके दिखाए गए। बीएओ पूजा कुमारी ने किसानों को ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकल इरिगेशन अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे कम पानी में बेहतर खेती संभव हो सके।

कार्यक्रम में आत्मा अध्यक्ष राजीव रंजन, कृषि समन्वयक चंद्रशेखर सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गिरीश नंदन, लेखापाल अंजित कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार पप्पू, बिपिन कुमार, विजय कुमार, चंदन कुमार, सुमन कुमार सहित प्रगतिशील किसान राजनंदन कुमार और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

कोशी लाइव, घैलाढ (मधेपुरा) से पप्पू मेहता की रिपोर्ट