Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2026

MADHEPURA:अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

हेडलाइन:
उदाकिशुनगंज में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

खबर:
उदाकिशुनगंज। थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर कई घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई अधिकांश सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार बलुआ टोला, लक्ष्मीपुर और मुरलीचंदवा गांव में हाल के दिनों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आई थीं। चोरों ने नकदी, कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुअनि अजीत कुमार, गौरव कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

गठित टीम ने गुप्त सूचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सहरसा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों में राजकुमार भगत और जयकुमार भगत को पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा बासा से तथा हीरा यादव को सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जमहरा चंडी स्थान से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मॉनिटर, दो एलईडी, हार्ड डिस्क, प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री, सीपीयू, की-बोर्ड और कपड़ों सहित अन्य सामान बरामद किया है।

शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी अंतरजिला स्तर पर सक्रिय शातिर अपराधी हैं। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।