Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 14, 2026

MADHEPURA:स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

सिंहेश्वर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

मधेपुरा: सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर-12 स्थित भाभी चाय दुकान के पीछे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्मैक तस्करी के बड़े खेल का खुलासा किया है। कार्रवाई में 5.10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि भाभी चाय दुकान के पीछे एक खुले भूसा घर में कुछ युवक स्मैक बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस टीम ने रघुनंदन यादव के भूसा घर की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां से छोटे-छोटे प्लास्टिक पुड़िया में रखी स्मैक बरामद हुई। मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नितीश कुमार, पिता - पप्पू यादव
  2. बॉबी कुमार, पिता - खेन प्रसाद यादव
  3. कुंदन कुमार, पिता - राजकुमार यादव

तीनों आरोपी रामपुर वार्ड नंबर-12, थाना सिंहेश्वर, जिला मधेपुरा के निवासी बताए गए हैं।

बरामद सामान

  • 5.10 ग्राम स्मैक
  • एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • स्मैक पैकिंग के प्लास्टिक रेपर
  • कटा हुआ प्लास्टिक
  • स्टील ब्लेड
  • 8 लाइटर
  • मिट्टी का चिलम
  • 3 मोबाइल फोन
  • ₹750 नकद

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि एक युवक बाहर से स्मैक लाकर उन्हें सप्लाई करता था। इस मामले में सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 144/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस फरार सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।