Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS:25 हजार का इनामी बदमाश श्रवण चौधरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 19, 2026

KHAGARIA NEWS:25 हजार का इनामी बदमाश श्रवण चौधरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेलदौर पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी बदमाश श्रवण चौधरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेलदौर/खगड़िया: थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलदौर स्थित गिरजापुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरजापुर गांव से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरजापुर गांव निवासी निदो चौधरी के करीब 34 वर्षीय पुत्र श्रवण चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मारपीट का आरोपी

एएसपी गौगरी साक्षी कुमारी ने बताया कि वर्ष 2023 में दर्ज रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। लगातार फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

देर रात छापेमारी कर दबोचा गया

बीते शुक्रवार देर रात बेलदौर थाना की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एसआई मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद अदरूद्दीन, रामजीवन सिंह, एएसआई सुनील कुमार, पीटीसी सूरज कुमार चौधरी समेत महिला पुलिस बल शामिल थी।

कई घटनाओं में नाम आने की चर्चा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी बेलदौर थाना क्षेत्र के कई गांवों में लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहा है। लोग उसके खौफ से दहशत में थे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उसकी सांठगांठ वांछित कुंदन ग्रुप से भी थी। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

गिरफ्तारी से लोगों ने ली राहत की सांस

श्रवण चौधरी की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से लोग उसके डर के साये में जी रहे थे।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।