Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:दोस्ती की मिसाल: दिवंगत मित्र की पत्नी से की शादी, तीन बेटियों को दिया सहारा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 17, 2026

BIHAR:दोस्ती की मिसाल: दिवंगत मित्र की पत्नी से की शादी, तीन बेटियों को दिया सहारा

दोस्ती की मिसाल: दिवंगत मित्र की पत्नी से की शादी, तीन बेटियों को दिया सहारा

औरंगाबाद। जिले में इंसानियत और दोस्ती की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक युवक ने अपने दिवंगत दोस्त की पत्नी से विवाह कर उसकी तीन बेटियों को नया सहारा दिया। यह सादगीपूर्ण विवाह शहर के परिसर में संपन्न हुआ। शादी समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

प्राइवेट कंपनी में काम के दौरान हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के अमोला बिगहा निवासी की मई 2025 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद पत्नी (27) और तीन बेटियां ज्योति (8), शिवानी (6) एवं परी (4) गहरे संकट में आ गईं। परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और दैनिक जरूरतों की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

इसी दौरान नीतिश के मित्र आगे आए। दोनों की दोस्ती की एक निजी कंपनी में साथ काम करने के दौरान हुई थी। दोस्त की मौत के बाद नवलेश लगातार परिवार की मदद करते रहे।

परिवार की सहमति से लिया बड़ा फैसला

बताया गया कि नवलेश ने बाद में सोनी कुमारी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। सोनी ने साफ कहा कि वह तभी इस रिश्ते को स्वीकार करेंगी, जब दोनों परिवारों की सहमति होगी। इसके बाद नवलेश ने अपने परिवार और फिर सोनी के परिजनों को राजी किया।

परिजनों के अनुसार, शुरुआती संदेह और शंकाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दूर किया तथा नवलेश की नीयत और जिम्मेदारी पर भरोसा दिलाया।

सूर्य मंदिर में हुई शादी, नई जिंदगी की शुरुआत

सभी की रजामंदी के बाद दोनों ने में भगवान सूर्य को साक्षी मानकर विवाह कर लिया। शादी के बाद सोनी अपनी तीनों बेटियों के साथ नवलेश के घर शाहजहांपुर चली गईं, जहां उनके लिए नई जिंदगी की शुरुआत हुई।