Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:दिनदहाड़े झपटमारी: दवा व्यवसायी के गले से 2 भर सोने की चेन छीन फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 17, 2026

BIHAR:दिनदहाड़े झपटमारी: दवा व्यवसायी के गले से 2 भर सोने की चेन छीन फरार

फारबिसगंज में दिनदहाड़े झपटमारी: दवा व्यवसायी के गले से 2 भर सोने की चेन छीन फरार

अररिया/फारबिसगंज। शहर के हॉस्पिटल रोड में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर एक दवा व्यवसायी के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे व्यवसायी

पीड़ित की पहचान दीपक कुमार शर्मा, पिता स्वर्गीय बलि राम शर्मा, निवासी हॉस्पिटल रोड वार्ड संख्या-07 थाना फारबिसगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 08:25 बजे वे अपने पुत्र शिवम कुमार के साथ शहर के फैंसी मार्केट से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे।

पीछे से आए अपराधियों ने छीनी चेन

इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी तेजी से पहुंचे और झपट्टा मारकर दीपक कुमार शर्मा के गले से 2 भर सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

पीछा किया, लेकिन भाग निकले बदमाश

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उन्होंने अपराधियों का पीछा करने की काफी कोशिश की, लेकिन बाइक सवार बदमाश सुभाष चौक की ओर भागने में सफल रहे।

थाना में दिया आवेदन

घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।