Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 234 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, स्विफ्ट कार जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 25, 2026

सहरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 234 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

सहरसा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 234 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, स्विफ्ट कार जब्त

सहरसा, 25 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार संख्या BR-11K-8907 से प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की खेप सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते लाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए खड़गपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

पुलिस को देखकर चालक फरार

वाहन जांच के दौरान सिमरी बख्तियारपुर की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज गति से सोनवर्षा कचहरी बाजार की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके बाद चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

तलाशी में 234 लीटर सिरप बरामद

जब्त वाहन की तलाशी लेने पर बोरे में रखे 2340 पीस WISCOREX COUGH SYRUP बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 234 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर जप्ती सूची तैयार कर प्रतिबंधित सिरप को जब्त कर लिया।

4 लाख से अधिक कीमत आंकी गई

बरामद कोडिनयुक्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत ₹4,05,849 बताई गई है। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

इस मामले में सोनवर्षा कचहरी थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की है—

  1. सौरभ कुमार उर्फ साजन कुमार
  2. मो. सरूफ
  3. रौशन कुमार

तीनों आरोपी सहरसा जिले के निवासी बताए गए हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • पु०अनि सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी
  • स०अ०नि राहुल कुमार
  • सोनवर्षा कचहरी थाना के सशस्त्र बल जवान

फरार तस्करों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।