Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 230 लीटर चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 25, 2026

सहरसा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 230 लीटर चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 230 लीटर चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई! 230 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर अभियान तेज कर दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं बड़े तस्कर भी विभाग की नजर में हैं।

गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई

उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी।

कार से 230 लीटर अवैध शराब बरामद

तलाशी के दौरान कार संख्या BR 01 S 4219 से कुल 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी। उत्पाद विभाग ने मौके पर शराब को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

एक तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान विभाग ने एक शराब तस्कर नीतीश कुमार, पिता दिनेश प्रसाद यादव, निवासी भर्राही वार्ड नंबर 6, थाना सदर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटायी जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी

इस विशेष अभियान में—

  • उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार
  • निरीक्षक मद्यनिषेध गुड्डू कुमार
  • मद्यनिषेध सिपाही दीपक कुमार
  • उत्पाद बल के अन्य जवान

शामिल थे।

तस्करों पर जारी रहेगा शिकंजा

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।