हेडलाइन:
अररिया में 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
खबर:
अररिया/नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस व फुलकाहा बीओपी एसएसबी कैंप के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या 9 में छापेमारी कर 15 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मौके से दो अन्य तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी संतोष कुमार भगत (पिता- किशोर भगत) के रूप में की गई है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।