Kosi Live-कोशी लाइव देश के 12 लाख युवाओं में मधेपुरा के रुपेश ने बनाई जगह, पीएम मोदी से करेंगे सीधा संवाद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 12, 2026

देश के 12 लाख युवाओं में मधेपुरा के रुपेश ने बनाई जगह, पीएम मोदी से करेंगे सीधा संवाद

देश के 12 लाख युवाओं में मधेपुरा के रुपेश ने बनाई जगह, पीएम मोदी से करेंगे सीधा संवाद

विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने के लिए आयोजित ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में बिहार के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देशभर के 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत मौजमा गांव निवासी रुपेश कुमार ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है। वर्तमान में वह भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षाशास्त्र विभाग से एम.एड की पढ़ाई कर रहे हैं।

अब रुपेश कुमार 13 अप्रैल को आयोजित ‘नेशनल लेवल वर्चुअल डायलॉग’ में प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगे। यह उपलब्धि उनके निरंतर शैक्षणिक और सामाजिक प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

पटना में जुटेंगे चयनित प्रतिभागी

‘मेरा युवा भारत बिहार’ के राज्य निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार, रुपेश सहित बिहार के अन्य चयनित प्रतिभागियों को 12 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजे तक पहुंचने को कहा गया है। यहां सभी प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से बजट और युवा विजन पर अपनी बात रखेंगे।

शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

रुपेश की इस सफलता पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के निदेशक भाष्कर कुमार निखिल सहित शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रिंस फिरोज़ अहमद, डॉ. सी.डी. यादव, डॉ. माधुरी कुमारी और डॉ. शैलेश यादव ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ युवाओं को प्रेरित करेगी, बल्कि राष्ट्रीय नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी।