पूर्णिया में बिहार शिक्षा परियोजना के असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार: 10 हजार रिश्वत लेते दबोचा, तकिए के नीचे मिले 54 हजार कैश, 15 लाख वसूली का आरोप
पूर्णिया। जिले के शिक्षा परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (विजिलेंस) की टीम ने सहायक अभियंता भूषण कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
बिल पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने नंदन कुमार झा से बिल पास कराने के एवज में 10 हजार रुपये कमीशन की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विशेष निगरानी इकाई को दी, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया।
निगरानी टीम ने बिछाया जाल
शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर भेजा गया। जैसे ही सहायक अभियंता ने पैसे लिए, मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी अभियंता को अपने साथ लेकर गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
कार्यालय में मचा हड़कंप
कार्रवाई की खबर मिलते ही शिक्षा परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारी और अधिकारी मामले को लेकर चर्चा करते नजर आए। निगरानी विभाग अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।