हेडलाइन:
प्रवेश से प्रगति तक: छातापुर के यादव राम टोला नरहैया विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, मेधावी छात्र सम्मानित
छातापुर। प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया के प्रांगण में सोमवार (30 मार्च 2026) को विभागीय आदेश के आलोक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम "प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ" रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं:
जसप्रीत कुमार यादव, आदर्श कुमार, कल्पना कुमारी, मन्नू कुमार, प्रिंस कुमार
द्वितीय स्थान:
अमन कुमार, शिव शक्ति कुमार, आध्या श्री, दीक्षा कुमारी, पांडव कुमार, सुशांत कुमार
तृतीय स्थान:
कृष्ण कुमार, सूरज कुमार, रानी कुमारी, रचना कुमारी, अर्चना कुमारी
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देश कुमार यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।
वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक फैज अहमद ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्चों का शैक्षणिक स्तर और बेहतर हो सकता है।
मौके पर शिक्षिका मधुलता कुमारी, शिक्षक पप्पू कुमार, आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी, रसोईया बुधनी देवी व सरिता देवी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामकुमार राम, सचिव रीता देवी सहित कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।