Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पुलिस की छापेमारी: 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2026

SAHARSA:पुलिस की छापेमारी: 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हेडलाइन:
सोनवर्षाराज में पुलिस की छापेमारी: 23 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

खबर:


सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृता गढ़ गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृता गढ़ गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शिवनंदन यादव के पुत्र रोहित कुमार उर्फ रोतिश यादव के बांस और फूस से बने घर की तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में घर से विभिन्न ब्रांड के कुल 23 कार्टन में 206.10 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 750 एमएल की 129 बोतल, 375 एमएल की 20 बोतल, 180 एमएल की 384 बोतल तथा 500 एमएल की 48 कैन बीयर शामिल है।

पुलिस ने मौके से ही रोहित कुमार उर्फ रोतिश यादव को गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब को जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।