Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:70 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार, पति पर भी केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 9, 2026

PURNEA:70 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार, पति पर भी केस दर्ज

अमौर. अमौर थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हलालपुर संथाली टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब बरामद की है. इस मामले में एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थाने में तैनात पीटीसी राजेश कुमार पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गश्त पर थी. टीम में सशस्त्र बल के जवान आदित्य कुमार, मो समीर और महिला सिपाही पूजा कुमारी पासवान शामिल थे. पुलिस ने हलालपुर संथाली टोला में छापेमारी कर बेरोनिका बासकी 26 वर्ष, पति सेमन टुड्डू को कुल 70 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ लिया. कमरे के अंदर बक्से के पीछे छिपाकर रखी शराब बरामद की गयी. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर शराब बेचने का काम करती है. महिला बेरोनिका बासकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे कार्यवाही शुरू कर दी है.