# मधेपुरा में शराब के खिलाफ बड़ा अभियान: 52.68 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार
मधेपुरा। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मधेपुरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी के दौरान विदेशी और देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
आलमनगर थाना: 13.680 लीटर विदेशी शराब जब्त
आलमनगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 51 पीस फ्रूटी विदेशी शराब (9.180 लीटर) एवं 6 पीस इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब (4.500 लीटर) बरामद की। कुल 13.680 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उदाकिशुनगंज थाना: 39 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
वहीं, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपालपुर वार्ड-12 निवासी जोगी चौधरी (पिता- बाजो चौधरी) को 39 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।