# बिहारीगंज में लूट का 2 घंटे में खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, लूटा सामान और नकदी बरामद
मधेपुरा। बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 फरवरी 2026 की है, जब चार अज्ञात अपराधियों ने इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय से नगद राशि एवं सामान लूट लिया था। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 47/26 दर्ज किया गया। मामला बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पूर्णिया जिले के बी. कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा निवासी मंसूर कुमार उर्फ दिलखुश कुमार (पिता- जय कुमार यादव) एवं गौतम कुमार (पिता- नारायण यादव उर्फ टोमी यादव) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटा गया सामान एवं 5,000 रुपये नकद बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
- कृष्णा कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज थाना
- पु०अ०नि० मोगेन्द्र पासवान, बिहारीगंज थाना
- पु०अ०नि० ससिता कुमारी, बिहारीगंज थाना
- सशस्त्र बल, बिहारीगंज थाना
- डीआईयू टीम, मधेपुरा
पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।