Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:अनियंत्रित CNG ऑटो पलटा: 70 वर्षीय महिला की मौत, एक घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 14, 2026

सहरसा:अनियंत्रित CNG ऑटो पलटा: 70 वर्षीय महिला की मौत, एक घायल

हेडलाइन:
मधेपुरा/सहरसा:अनियंत्रित CNG ऑटो पलटा: 70 वर्षीय महिला की मौत, एक घायल

सहरसा/मधेपुरा: जिले के रेशना बाजार से आगे एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा एनएच-106 उदाकिशुनगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर सहरसा जिले की सीमा के पास पामा मोड़ के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, सीएनजी ऑटो में सवार महिला शोभा देवी (लगभग 70 वर्ष) अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से अपने घर झंझरी लौट रही थीं। इसी दौरान पामा मोड़ के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने पुल से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बिशबारी पंचायत के झंझरी गांव की निवासी शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।