हेडलाइन:
BSEB Result 2026: मार्च के तीसरे हफ्ते में जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, कॉपी जांच अंतिम चरण में
पूरी खबर:
BSEB Result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। (BSEB) इस साल भी मार्च में ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इंटर (12वीं) का परिणाम मार्च के तीसरे हफ्ते तक घोषित हो सकता है, जबकि मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट उसके कुछ दिनों बाद जारी होगा।
बोर्ड सूत्रों के अनुसार, दोनों कक्षाओं की कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब टॉपर्स वेरिफिकेशन और अंतिम प्रक्रिया के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और अब किसी भी समय आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
पिछले साल यानी 2025 में बिहार बोर्ड ने 25 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जबकि 29 मार्च को 10वीं का परिणाम घोषित हुआ था। पिछले तीन वर्षों से बोर्ड लगातार मार्च के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच इंटर का रिजल्ट जारी करता आ रहा है।
अगर पिछले साल के रिजल्ट पर नजर डालें तो 12वीं में कुल पास प्रतिशत 86.5% रहा था। आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 88.59% छात्र सफल हुए थे। वहीं, 10वीं परीक्षा में कुल 82.11% छात्र पास हुए थे। इसमें 4.7 लाख से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया था।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “BSEB 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट और अलग-अलग स्ट्रीम का प्रदर्शन भी जारी करेगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर ही अपडेट देखें।