Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:CM दौरे की तैयारी के दौरान हादसा: किशनगंज में DCLR शिव शंकर पासवान का कॉलर बोन टूटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 11, 2026

BIHAR:CM दौरे की तैयारी के दौरान हादसा: किशनगंज में DCLR शिव शंकर पासवान का कॉलर बोन टूटा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते समय एक हादसा हो गया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान किशनगंज के डीसीएलआर शिव शंकर पासवान घायल हो गए।


हादसे में उनके दाहिने कंधे की कॉलर बोन टूट गई। उन्हें तुरंत ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्टील की सीढ़ी शरीर पर गिरी

डीसीएलआर शिव शंकर पासवान सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे। वे अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ कर्मियों को निर्देश दे रहे थे, तभी पास रखी लगभग 10 फीट ऊंची स्टील की सीढ़ी अचानक उनके ऊपर गिर गई।

दाहिने कंधे और पैर में चोट

सीढ़ी गिरने से उनके दाहिने कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गिर पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखलाकुर रहमान ने एक्स-रे जांच में दाहिने कंधे की कॉलर बोन टूटने की पुष्टि की।

घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए समृद्धि यात्रा की तैयारियों का काम जारी रखा।