Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्व मंत्री नीरज बबलू की पत्नी बाल-बाल बचीं: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर ट्रैक्टर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 9, 2026

BIHAR:पूर्व मंत्री नीरज बबलू की पत्नी बाल-बाल बचीं: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर ट्रैक्टर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

पटना जिले के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में बिहार के पूर्व मंत्री की पत्नी बाल-बाल बच गईं। उनकी फॉर्च्यूनर कार को सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर दाहौर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की पत्नी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ से जा रही थीं। इसी दौरान एक सीमेंट लदा ट्रैक्टर अचानक सड़क पार करने लगा। तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर कार चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रैक्टर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार में सवार पूर्व मंत्री की पत्नी, उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री की पत्नी सुरक्षित हैं और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।