Caste Certificate New Rules: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 (TRE-4) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया गया है। अब केवल आधार कार्ड के आधार पर इन प्रमाणपत्रों को बनवाना संभव नहीं होगा।
नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को आधार के साथ यह भी साबित करना होगा कि वे बिहार के निवासी हैं। इसके लिए माता-पिता या पूर्वजों से संबंधित राजस्व अभिलेख देना अनिवार्य किया गया है।
जाति प्रमाणपत्र के लिए मान्य दस्तावेज
आवेदक या उसके पिता/पूर्वज से संबंधित निम्नलिखित राजस्व अभिलेखों को साक्ष्य माना जाएगा:-
- राजस्व अभिलेख – खतियान
- राजस्व अभिलेख – दानपत्र
- राजस्व अभिलेख – भूमि संबंधी दस्तावेज
- भूमिहीनों को आवंटित जमीन से संबंधित अभिलेख
- अन्य राजस्व अभिलेख
यदि राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं हों तो स्थल निरीक्षण के लिए आवेदन किया जा सकता है
आय प्रमाणपत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
इसके लिए माता-पिता की आय से संबंधित दस्तावेज देना होगा। इनमें शामिल हैं :-
- वेतन या पेंशन पर्ची
- आयकर रिटर्न (ITR)
- अन्य आय संबंधी अभिलेख
- आवास प्रमाणपत्र के लिए मान्य दस्तावेज
आवास प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राजस्व अभिलेख – खतियान
- राजस्व अभिलेख – दानपत्र
- राजस्व अभिलेख – भूमि संबंधी दस्तावेज
- भूमिहीनों को आवंटित जमीन से संबंधित अभिलेख
- अन्य राजस्व अभिलेख
- राशन कार्ड
- निर्वाचन पहचान पत्र (वोटर आईडी)
- बिजली बिल (विद्युत विपत्र)
- दूरभाष बिल
आवेदन से पहले दस्तावेज तैयार रखना जरूरी
जाति, आय और आवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। सही दस्तावेज अपलोड करने से आवेदन की जांच प्रक्रिया तेज हो जाती है और प्रमाणपत्र जल्दी जारी हो पाता है।
इन प्रमाणपत्रों का उपयोग छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, सरकारी नौकरी और कई अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है।
बीपीएससी के पास अधियाचना
दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को टीआरई-4 के लिए अधियाचना भेज दी गई है। माना जा रहा है कि इसी माह आयोग की ओर से भर्ती से संबंधित विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
बाहरी की शिकायत के बाद बदलाव
टीआरई-1 से 3 के बीच यह शिकायत सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के कई अभ्यर्थियों ने आधार में बदलाव कर बिहार का आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया था। इसके बाद उन्होंने आरक्षण का लाभ लेकर शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली, जिससे बिहार के कई अभ्यर्थी वंचित रह गए।
इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आरक्षण का लाभ केवल बिहार के निवासियों को ही मिलेगा। गलत तरीके से प्रमाणपत्र बनवाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अब दस्तावेजों की जांच को और सख्त किया गया है।
टीआरई-4 परीक्षा का संभावित शेड्यूल
बिहार लोक सेवा आयोग के संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार TRE 4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है।
- नोटिफिकेशन: मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना
- परीक्षा तिथि: 22 से 27 सितंबर 2026
- रिजल्ट: नवंबर 2026
- कुल रिक्तियां: लगभग 46,595 पद
- भर्ती स्तर: प्राथमिक (1-5), मध्य (6-8), माध्यमिक (9-10) और उच्च माध्यमिक (11-12)
- परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
