नालंदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो(विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरनौसा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार खपुरा निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। अजय कुमार ने बताया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित एक योजना खोली जानी थी। इस सरकारी कार्य को सुचारू रूप से शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर बीपीआरओ अनुष्का कुमारी की ओर से रिश्वत मांगी जा रही थी।
टीम ने बिछाया जाल
शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ने एक विशेष टीम का गठन किया। योजना के मुताबिक, जैसे ही अजय कुमार रिश्वत की राशि लेकर अधिकारी के पास पहुंचे और पैसे थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया।