Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पुलिस की कार्रवाई: 11.36 ग्राम स्मैक व बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2026

BIHAR:पुलिस की कार्रवाई: 11.36 ग्राम स्मैक व बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जानकीनगर पुलिस की कार्रवाई: 11.36 ग्राम स्मैक व बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। जानकीनगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.36 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुधन कुमार साह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ओमप्रकाश साह का पुत्र एवं लालुगढ़, वार्ड संख्या-13, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।