Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में हुआ वो इलाज जो पूर्णिया-पटना में भी नहीं हो पाया, 65 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 11, 2026

मधेपुरा में हुआ वो इलाज जो पूर्णिया-पटना में भी नहीं हो पाया, 65 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन

हेडलाइन:
मधेपुरा में हुआ वो इलाज जो पूर्णिया-पटना में भी नहीं हो पाया, 65 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन

रिपोर्ट: रामानंद कुमार, मधेपुरा

मधेपुरा शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित खेदन चौक के पास कृपा हॉस्पिटल में एक जटिल बीमारी से जूझ रही 65 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया गया। यह ऑपरेशन डॉ. अनमोल कुमार ने पूरी सावधानी और योजना के साथ किया।

डॉ. अनमोल कुमार ने बताया कि महिला कई वर्षों से अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से परेशान थीं। इलाज के लिए वह पूर्णिया और पटना तक गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए सिलीगुड़ी और दिल्ली जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों में जाने की सलाह दी थी। जांच में उन्हें सर्वाइकल पॉलिप और एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया की समस्या बताई गई थी, जिसे कभी-कभी गर्भाशय कैंसर के रूप में भी संदेह किया जाता है।

महिला को क्रॉनिक हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरथायरॉइडिज्म की भी समस्या थी। इस कारण कई जगह डॉक्टर ऑपरेशन करने से हिचक रहे थे। कई बार पैप स्मीयर और बायोप्सी भी कराई गई, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक आई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सही इलाज नहीं मिल पा रहा था और वह वर्षों से इलाज के लिए भटक रही थीं।

आखिरकार महिला मधेपुरा के कृपा हॉस्पिटल पहुंचीं। यहां डॉ. अनमोल कुमार ने पूरी मेडिकल प्लानिंग के साथ उनका हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और बुधवार को उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. अनमोल कुमार ने कहा कि जब महिला ने स्वस्थ होकर आशीर्वाद दिया और चेहरे पर मुस्कान दिखी, तो वह पल उनके लिए बेहद खास बन गया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पल उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने यह पेशा क्यों चुना।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं के स्वस्थ, सुखी और सम्मानित जीवन की कामना की और कहा कि हर घर की असली ताकत और आधार एक महिला ही होती है।