Kosi Live-कोशी लाइव आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट,13 लाख छात्र हुए शामिल:पिछले साल 86% रहा था रिजल्ट; जानिए कैसे देख सकते हैं परिणाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 23, 2026

आज आएगा बिहार इंटर का रिजल्ट,13 लाख छात्र हुए शामिल:पिछले साल 86% रहा था रिजल्ट; जानिए कैसे देख सकते हैं परिणाम


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।


इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

2025 में 86 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल रहे थे। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया था।

इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट


SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट

इंटरनेट धीमा होने की स्थिति में स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा। कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।