हेडलाईन:
“परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
सुपौल/छातापुर
प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया के प्रांगण में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग, निदेशक प्राथमिक शिक्षा के आदेश के आलोक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी” रहा, जिस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामकुमार राम ने की। प्रभारी प्रधानाध्यापक फैज अहमद ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई के प्रति अभिभावकों की सक्रिय भूमिका से ही बेहतर शैक्षणिक परिणाम संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। सर्वसम्मति से रीता देवी को सचिव पद के लिए चुना गया। समिति में पिछड़ा वर्ग से कंचन देवी एवं रागिनी देवी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से ममता देवी एवं चंद्रिका देवी तथा अनुसूचित जाति से रीता देवी एवं शांति देवी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षिका मधुलता कुमारी, शिक्षक पप्पू कुमार, आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी, भूमिदाता अनीता देवी, रसोईया बुधनी देवी व सरिता देवी, सफाई कर्मी नीरा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों में रंजना देवी, उमेश राम, अखिलेश यादव, अनिल यादव, गनौरी देवी, वेदानंद यादव, निर्मल यादव, सोनी देवी, समतुल्य देवी, चुन्नी देवी, काजल देवी, बबलू कुमार, दिलीप यादव, शैम्पू कुमारी, रंजन देवी, पूनम देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
संगोष्ठी शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। अंत में अध्यक्ष रामकुमार राम ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अगली बैठक एवं संगोष्ठी तक के लिए कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।