Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL: 1275 प्रतिबंधित नशे की इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 5, 2026

SUPAUL: 1275 प्रतिबंधित नशे की इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार..

सुपौल. जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना एवं मद्यनिषेध टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई. यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड संख्या 11 में की गई. छापेमारी के दौरान कामेश्वर यादव निवासी लालगंज वार्ड संख्या 11 के घर से कुल 1275 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए. मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में सुपौल थाना में विधि सम्मत कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शनों के लिंकेज की गहन जांच की जा रही है. ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.