Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:केनगर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, अजय कुमार अजनबी ने संभाला पदभार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 5, 2026

PURNEA:केनगर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, अजय कुमार अजनबी ने संभाला पदभार

हेडलाइन:
केनगर थाना को मिला नया थानाध्यक्ष, अजय कुमार अजनबी ने संभाला पदभार


खबर:
केनगर। बुधवार को केनगर थाना में नये थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व केनगर थानाध्यक्ष के पद पर मुन्ना कुमार पटेल पदस्थापित थे, जिन्हें एक मामले में निलंबित कर दिया गया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद नये थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध नियंत्रण (क्राइम कंट्रोल) होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।