Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पुलिस की छापेमारी: पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, सहरसा न्यायालय भेजा गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 17, 2026

SAHARSA:पुलिस की छापेमारी: पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, सहरसा न्यायालय भेजा गया

सिमरी बख्तियारपुर में पुलिस की छापेमारी: पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, सहरसा न्यायालय भेजा गया

सिमरी बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नेहरू मोहल्ला से पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई।

सोमवार को बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को सूचना मिली थी कि नेहरू मोहल्ला वार्ड संख्या 24 स्थित रितेश कुमार की दुकान पर एक युवक हथियार लेकर बैठा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में शामिल दारोगा स्वीटी कुमारी को छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर युवक हथियार फेंककर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गायत्री नगर वार्ड संख्या 28 निवासी गुरुमेल गुप्ता के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में बताई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को सोमवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।