पूर्णिया में 52.37 ग्राम स्मैक बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्णिया: गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर कुल 52.37 ग्राम स्मैक बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सोहिल ऋषि (पिता- छोटेलाल ऋषि), निवासी बसंतपुर मुसहरी वार्ड संख्या 46, मो. फेकु आलम (पिता- असरफ अली) एवं मो. हसीम (पिता- फेकु आलम), दोनों निवासी कब्रिस्तान टोला नियर जीरोमाइल वार्ड संख्या 36, थाना सदर क्षेत्र शामिल हैं।
सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।