Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:518 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डीईयू व बिहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 12, 2026

SAHARSA:518 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डीईयू व बिहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक चालक गिरफ्तार

 

सत्तरकटैया में 518 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, डीईयू व बिहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक चालक गिरफ्तार

खबर:
सत्तरकटैया। डीईयू सहरसा एवं बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि डीईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा से बनगांव के रास्ते सुपौल की ओर एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर डीईयू टीम ने बिहरा पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया। पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक पोखर के पास ट्रक संख्या JH 10 DC 5776 को धर दबोचा गया। ट्रक को थाना लाकर तलाशी लेने पर उसमें तहखाना बनाकर छिपाई गई 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे ऊपर से मोटी चादर से ढंका गया था।

तलाशी में प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की व्हिस्की की 48 बोतलें पाई गईं। कुल 2880 पीस शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 518.400 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक एवं शराब को जब्त कर लिया है तथा चालक मो. कलाम (निवासी– दुमका) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिहरा थाना क्षेत्र से इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है, वहीं यह मामला आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।