सहरसा:कलशयात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन 20फरवरी से , सभी धार्मिक स्थलों पर लगाया जाएगा बैनर । श्री श्री 108 अष्टधाम संकीर्तन महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को मानस मंदिर में बैठक की गई
बैठक मंदिर समाजसेवी की सदस्य मन्नू सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं गौरब प्रियदर्शी के संचालक में की गयी. अध्यक्षता करते मन्नू ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. वहीं कलश यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी शनिवार से शुरू किया जायेगा. इसको लेकर शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर बैनर लगाया जायेगा एवं संपर्क अभियान चलाया जायेगा. श्री श्री 108 अष्टधाम संकीर्तन महोत्सव 27 फरबरी से 1 मार्च को संपन्न होगा.
बैठक में मानस मंदिर के सदस्य गौरी शंकर सिंह , आशुतोष आनंद, अभिषेक आनंद, ऋषभ राज, सनी सिंह (राज), सानू सिंह, आयुष आनंद ,आशीष कुमार झा , रिंकू पांडेय ,नीरज कुमार ,जगरनाथ ठाकुर,चंद्रानंद झा ,आशीष कुमार झा, शिवम् सिंह , अशोक कुमार सिंह संजू चौहान, इत्यादिआदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.