Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR: 15 हजार रिश्वत लेते लिपिक और परिचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 17, 2026

BIHAR: 15 हजार रिश्वत लेते लिपिक और परिचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज में 15 हजार रिश्वत लेते लिपिक और परिचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज/पटना। की मुख्यालय टीम ने मंगलवार (17.02.2026) को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन कार्यालय, किशनगंज के एक लिपिक और एक परिचारी को कुल 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना कांड सं०-020/26, दिनांक 16.02.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी श्री अशोक कुमार चौधरी, लिपिक, जिला खनन कार्यालय, किशनगंज को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए जिला खनन कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं श्री सरोज कुमार सिंह, परिचारी, जिला खनन कार्यालय, किशनगंज को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए डुमरिया मोड़ स्थित एक चाय दुकान से दबोचा गया।

ट्रैक्टर रिलीज ऑर्डर के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

परिवादी श्री हबीब आलम (पिता- रब्बुल हुसैन), निवासी चकला, थाना एवं जिला किशनगंज ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खनन विभाग द्वारा पकड़े गए उनके ट्रैक्टर का रिलीज ऑर्डर जारी करने के एवज में ‘बड़ा बाबू’ और कार्यालय कर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

सत्यापन में आरोप सही पाए गए

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया। जांच के क्रम में आरोपी लिपिक एवं कार्यालय के परिचारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

डीएसपी के नेतृत्व में गठित हुआ धावादल

पुलिस उपाधीक्षक श्री आसिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।