Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:180 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप व स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 11, 2026

SAHARSA:180 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप व स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार

सनही थाना की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप व स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहरसा जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बसनही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 11.02.2026 को बसनही थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-19V-4169) में भारी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए बसनही थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने गोंदराम स्कूल के पास वाहन जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम मो. हासीम, पिता मो. तसीम, निवासी सिमराहा यादव टोला, वार्ड संख्या-35, थाना व जिला सहरसा बताया।

वाहन की विधिवत तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखे गए 06 बोरा अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए, जिसमें कुल 1800 बोतल (180 लीटर) कफ सिरप पाया गया। बरामद कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कफ सिरप एवं स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में बसनही थाना कांड संख्या-25/2026, दिनांक 11.02.2026, धारा 8/21(C) NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बरामद सामान :

  • 01 स्कॉर्पियो चार चक्का वाहन
  • 06 बोरा अवैध कफ सिरप (कुल 1800 बोतल / 180 लीटर)
  • 01 मोबाइल फोन