Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:चाची का डार्क सीक्रेट लगा हाथ, कुछ बोल पाता. उससे पहले लग गया रेप का आरोप, सदमे में भतीजे ने खा लिया जहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 10, 2026

PURNEA:चाची का डार्क सीक्रेट लगा हाथ, कुछ बोल पाता. उससे पहले लग गया रेप का आरोप, सदमे में भतीजे ने खा लिया जहर

बिहार में अचानक रेप की वारदात बढ़ गई हैं. घटना को लेकर विभिन्न जिलों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. NEET छात्रा का मामला तो पूरा राजनीतिक रंग लेने लगा है. वहीं पूर्णियां में रेप की एक अनोखी वारदात हुई है, जहां एक महिला द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने से नाराज युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

घटना पूर्णियां जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरकोन की है, जहां एक 45 वर्षीय महिला ने 22 वर्ष के एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि जब वह मक्का के खेत में काम कर रही थी तो युवक उसे जबरदस्ती खेत में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला और उसके पति ने युवक के खिलाफ मीरगंज थाने में मामला दर्ज किया.

घटना के बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गई. इसकी जानकारी जैसे ही युवक को हुई, वह अपने भाइयों की मार के डर से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को लेकर पूर्णियां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

युवक ने बताई पूरी कहानी

युवक का कहना है कि महिला रिश्ते में उसकी चाची लगती है. महिला को उसने दूसरे पुरुष के साथ मक्का के खेत में देख लिया था, इसलिए वह उसे फंसा रही है. युवक ने बताया कि पुलिस के घर आने से ज्यादा वह अपने भाई की मार से डर गया था, इसलिए कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

वहीं, आरोपी के भाई का कहना है कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप गलत है. पुलिस उसके भाई को ढूंढने के बजाय उसके ही परिवार के महिला-पुरुषों को उठाकर 24 घंटे से ज्यादा थाने में रखा.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर सच कौन बोल रहा है? क्या आरोप लगाने वाली महिला सच बोल रही है, या फिर आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक? पुलिस को चाहिए कि वैज्ञानिक जांच से पूरे घटनाक्रम से जल्द पर्दा उठाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.