Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बीएनएमयू में यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों का मार्च, उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू करने की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 4, 2026

MADHEPURA:बीएनएमयू में यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों का मार्च, उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू करने की मांग

हेडलाइन:
बीएनएमयू में यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों का मार्च, उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू करने की मांग

मधेपुरा।
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) परिसर में बुधवार को यूजीसी नियम के समर्थन में छात्रों और नौजवानों ने जोरदार मार्च निकाला। मार्च के दौरान छात्र यूजीसी नियम के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कॉलेज चौक से होते हुए कला भवन तक पहुंचे।

मार्च में शामिल छात्रों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए यूजीसी नियमों को देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। छात्रों का मानना है कि यूजीसी के नियम लागू होने से शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और विद्यार्थियों को समान अवसर मिलेंगे।

इस मौके पर निशांत यादव, निखिल यादव, वसीमुद्दीन उर्फ नन्हे, कृष्णा कुमार, पावेल कुमार, रौशन कुमार बिट्टू, शुभम स्टालिन, सुशील कुमार, मो. अबुजर, राहुल पासवान, अनिल कुमार, रमन कुमार, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अमरेश कुमार, विभाष कुमार विमल, सोनू सूद, शिवशंकर कुमार, प्रियांशु राज, आनंद शंकर, रणधीर कुमार, अमरजीत कुमार, मिथुन कुमार, प्रभात, कुंदन कुमार, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र व युवा मौजूद थे।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार से मांग की कि यूजीसी नियमों को जल्द से जल्द प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।