Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मायागंज में चल रहा इलाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 2, 2026

MADHEPURA:मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मायागंज में चल रहा इलाज

हेडलाइन:
मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मायागंज में चल रहा इलाज

मधेपुरा। जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा गांव में जमीन विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच चल रहे विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर फायरिंग कर दी। गोली बड़े भाई के दाहिने हाथ में लगी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल पंकज यादव (35) ने बताया कि 9 कट्ठा जमीन को लेकर उसका छोटा भाई धीरज यादव अक्सर विवाद करता था। इससे पहले भी वह उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। रविवार रात करीब 9 बजे जब वह घर में खाना खा रहा था, तभी धीरज हथियार लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

पंकज के अनुसार, अचानक धीरज ने फायरिंग शुरू कर दी। जब वह बाहर नहीं निकला तो आरोपी घर के अंदर घुस आया और उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बावजूद पंकज ने हिम्मत दिखाते हुए धीरज को पकड़ लिया, उससे हथियार छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

चौसा थानाध्यक्ष रवि ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।